फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   High school and intermediate students have begun preparations.

Mathura News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने शुरू की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate students have begun preparations.
मथुरा। बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम जारी होने के बाद विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी में तेजी आ गई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र अब नियमित कक्षाओं के साथ अतिरिक्त समय में भी पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षकों ने विशेष तैयारी सत्र शुरू कर दिए हैं। इनमें छात्रों को कठिन अध्यायों की दोबारा समझ, महत्वपूर्ण प्रश्नों की चर्चा और मॉडल पेपरों से अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कई विद्यालयों में रोजाना अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जहां छात्र पिछले वर्षों के पेपरों से तैयारी कर रहे हैं। शिक्षक गौरव चौधरी ने बताया कि इससे विद्यार्थियों की समय-प्रबंधन क्षमता बेहतर हो रही है और परीक्षा का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बोर्ड परीक्षाओं की नवीनतम स्कीम जारी की गई है। नई स्कीम के बाद छात्र पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझते हुए अपनी रणनीति में भी बदलाव कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों को बेहतर परिणाम दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों में भी नए सत्र को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। सभी का मानना है कि समय से पहले शुरू की गई तैयारी परीक्षा में अच्छे परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed