फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   High alert: increased security of Shri Krishna birthplace, watchful eyes

हाई अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बढ़ाई सुरक्षा, चौकस निगाहें

Thu, 16 Sep 2021 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
High alert: increased security of Shri Krishna birthplace, watchful eyes
मथुरा। लगातार पकड़े जा रहे आतंकियों के कारण अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यलो और रेड जोन में सुरक्षा जवान संदिग्धों पर नजर बनाए हैं, वहीं खुफिया विभाग के जवान भी साधा वर्दी में तैनात हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यद्वार और गोविंदनगर गेट पर श्रद्धालुओं की तलाशी ली गई, वहीं डॉग स्क्वैड और बम निरोधक दस्ते ने यलो जोन में चेकिंग की।
विज्ञापन

यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इसके चलते अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। लगातार दो दिन से एसपी सुरक्षा आनंद कुमार और सीओ केजेएस (श्रीकृष्ण जन्मस्थान) जितेंद्र कुमार रेड और यलो जोन में सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे रहे हैं। बुधवार व बृहस्पतिवार को रेड और यलो जोन में डॉग स्क्वैड व बम निरोधक दस्ते से हर स्थल को बारीकी से खंगाला। सीओ केजेएस ने बताया कि हाई अलर्ट के चलते चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउस की चेकिंग
यलो जोन में पड़ने वाले ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, दुकान और गेस्ट हाउसों की चेकिंग की गई। इनमें ठहरे लोगों को आईडी जांची गई। संचालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई है कि कोई भी बिना आईडी के नहीं ठहराया जाए। शक होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए। वहीं, मथुरा-वृंदावन के प्रमुख स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed