फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hemamalini will taught about cashless transaction

कैशलेस ट्रांजेक्शन के फायदे गिनाएंगी सांसद

Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
hemamalini will taught about cashless transaction
हेमा मालिनी
जेसीआई मथुरा ग्रेटर की पहल पर लगाई जा रही कैशलेस पाठशाला में सांसद हेमामालिनी लोगों को कैशलेस का सबक और इसके लाभ गिनातीं नजर आएंगी। पाठशाला में बैंकों के काउंटर, मोबाइल एटीएम भी रहेगा जिससे लोग कैशलेस सिस्टम को प्रायोगिक रूप से भी समझें। 
विज्ञापन


जेसीआई मथुरा ग्रेटर 15 दिसंबर को अग्रवाटिका में कैशलैस पाठशाला का आयोजन कर रही है। इस पाठशाला में सांसद हेमामालिनी बतौर मुख्य वक्ता आ रही हैं। पाठशाला के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले, अनूप अग्रवाल ने बताया इस पाठशाला में भारतीय स्टेट बैंक सहित आठ बैंकों के काउंटर लगेंगे।
विज्ञापन


जो मौके पर ही स्वाइप मशीन की बुकिंग करेंगे। इसके अलावा पेटीएम, पायनियर के काउंटरों पर स्वाइप मशीन के बारे में बताया जाएगा। लोग एटीएम से रुपये निकालने की प्रक्रिया को प्रायोगिक रूप से समझें इसके लिए दो मोबाइल एटीएम भी लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठशाला में खास...
- कैशलेस लेनदेन के फायदे गिनाए जाएंगे
- बैंक अफसर कैशलेस बैंकिंग के बारे में बताएंगे
- कारोबारी बैंकों से स्वाइप मशीन की बुकिंग करा सकेंगे।
- बैंक अधिकारी एटीएम, मोबाइल वॉलेट्स, पेटीएम के बारे में बताएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed