फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hemamalini presented a show in mathura mahotsav

ब्रज में बॉलीवुड के महोत्सव का आगाज

Sun, 26 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 26 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
hemamalini presented a show in mathura mahotsav
ब्रज की संस्कृति को विश्व पटल तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास श्रीकृष्णा महोत्सव (मथुरा महोत्सव) का शुभारंभ शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। अदाकार और सांसद हेमा ने मंच पर योगीराज की आराधना के साथ राधा का किरदार जीवंत किया तो ब्रजवासी वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन

 
अक्षय पात्र परिसर में खुले आसमान के नीचे सजे मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इस महोत्सव को अद्भुत बताया। उन्होंने इस शुरुआत के साथ एक सपना भी जोड़ा। कहा कि ब्रजभूमि पर देश भर में बने अलग-अलग भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों की प्रतिमूर्ति स्थापित हो। ताकि जब कोई वृंदावन आए तो पूर्णता का अहसास करे। उन्होंने सांसद हेमामालिनी को ये सपना पूरा करने को कहा और ब्रजवासियों से सपना पूरा होने तक हेमा को सांसद चुनतेे रहने की गुजारिश की।
विज्ञापन

 
कार्ष्णि गुरु शरणानंद ने इसे अच्छी पहल बताया। सांसद हेमामालिनी ने साफगोई के साथ इस आयोजन का मकसद टूरिज्म डेस्टीनेशन के साथ ब्रज के विकास का सपना पूरा करना बताया। विश्व के लोग कान्हा की लीलाओं, ब्रज के स्वरूप, यहां के आनंद से रूबरू होंगे तो टूरिज्म बढ़ेगा। इसी के साथ अच्छी सड़कें, लोगों को रोजगार, ब्रज का विकास होगा। उन्होंने इस आयोजन से संकलित धनराशि को ओलावृष्टि के पीड़ित किसानों को समर्पित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की मंच पर एंट्री से ब्रजवासियों को चौंका दिया।

धर्मेेंद भी अपने पूरे रंग में थे, मंच पर पहुंचते ही पहले न आ पाने के लिए क्षमा मांगी। उनके शब्दों में चुनाव के दौरान न आ पाने का मलाल था तो ओलावृष्टि से परेशान किसानों के लिए दर्द भी था। उन्होंने मंच से जाट भाईयों को ललकारा और बोले ये समय कष्ट का है। जाट पर जब विपदा आती है तो कोई साथ नहीं आता। वो जितना बोता है उतना ही पाता है। धर्मेंद्र भावुक हो गए बोले हम न रोएंगे और न मरेंगे, हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हेमा ने जो चुनौती स्वीकार की है वो बड़ी है। ये एक जंग है हर जंग से पहले महोत्सव होना जरूरी है।

 
सपा से राज्य सभा सांसद रहीं जया बच्चन ने कहा वो उत्तर प्रदेश की बहू हैं और इस आयोजन के लिए हर तरह से साथ हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण महोत्सव में बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के न आने पर उनकी तरफ से भी शुभकामनाएं दी। महोत्सव समित अध्यक्ष सुनील राणे की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed