फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hemamalini addresed election campain

नेताओं की जेब में जा रहा विकास का धन: हेमामालिनी

Sun, 25 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
hemamalini addresed election campain
सांसद हेमामालिनी ने रविवार को राया और बलदेव ब्लाक में आयोजित जनसभाओं में ब्रजवासियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह ब्रजवासियों का दर्द समझती हैूं।
विज्ञापन


ब्रज में विकास की बहुत जरूरत है। एक-एक कर गांवों के लिए विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। क्रमबद्ध तरीके से गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसकी शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को सांसद हेमामालिनी ने सिहोरा, गुड़ेरा, मनोहरपुरा और दघेंटा में जनसभा संबोधित की। सांसद ने कहा कि ब्रजवासियों को उन्होंने करीब से देखा और जाना है। विकास के लिए क्रमबद्ध  कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन गांवों को चयनित किया जा रहा है जहां विकास की रोशनी, सड़क, बिजली अब तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने गांवों में खारे पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए इससे निजात दिलाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जनपद की टूटी सड़क और पानी की समस्या देख विचलित हो जाती हूं। इसके लिए उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि ब्रजवासी भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों खड़े नहीं होते। आपके विकास का पैसा नेता और अधिकारियों की जेब में जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नरायन चौधरी, प्रणतपाल सिंह, एसके शर्मा, अजय पोइया, श्याम अहेरिया, राजेश पिंटू, मुरारी लाल, सुरेश भारद्वाज, रामकिशन पाठक,  मनोज उपाध्याय, हीरा सिंह, सालिग्राम सिंह, तारकनाथ पाण्डेय, संजय लवानियां, अभिषेक गौतम, दिनेश अग्रवाल रामेश्वर सारस्वत आदि साथ थे।


सिहारा में उन्हें मीठे पानी की टंकी संचालित कराने की समस्या को नोट कराया गया। गांव की ओर से सुमन मलिक ने सांसद को राधाकृष्ण की मूर्ति भेंट की। संचालन श्यामवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed