फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hema worried about behavior of bank employees

बैंककर्मियों के दुर्व्यवहार से सांसद हेमा चिंतित

Wed, 23 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
hema worried about behavior of bank employees
- फोटो : amar ujala bureau
नोटबंदी के बाद बैंकों में लोगों से हो रहे दुर्व्यवहार और असहयोग की शिकायतों को भाजपा सांसद हेमामालिनी ने गंभीरता से लिया है। पीड़ित लोग उनके कार्यालय डैंपियर नगर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों की उचित जांच कराकर बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


बैंकों प्रबंधकों और कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए लगातार सांसद से शिकायत की जा रही थीं। सांसद ने इन्हें गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की बात कही है। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि बैंकों में हो रही दिक्कत की शिकायतें डैंपियर नगर स्थित शांति अपार्टमेंट में सांसद कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे सांसद हेमामालिनी प्रबुद्ध नागरिकों और चार्टर्ड एकाउंटेंट की मीटिंग करेंगी। इससे पूर्व सांसद के निर्देश पर एक टीम 24 नवंबर को विभिन्न बैंकों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट सांसद को सौंपेगी। सांसद हेमामालिनी ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि जनता का उचित सहयोग करें। देशहित में योजना को सफल बनाने में अपनी साझेदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed