{"_id":"589765ba4f1c1b8f73e80642","slug":"hema-s-programe-in-mant","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ही बदल सकती है यूपी की तस्वीर: हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ही बदल सकती है यूपी की तस्वीर: हेमा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी ने कहा है कि प्रदेश का विकास भाजपा ही करा सकती है। अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो यूपी विकास के मामले में सब राज्यों से आगे होगा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को जनता खारिज कर देगी।
सांसद हेमामालिनी भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा के समर्थन में रविवार को मांट विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शेरगढ में सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा में भेज दो, फिर मांट में खूब विकास होगा। हेमा ने सांसद निधि से कराए विकास कार्यों को भी जनता के बीच रखा।
भाजपा सांसद रमेश विधूडी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि एक मां और दूसरा बाप के लिए सिरदर्द बना हुआ है। भला यूपी की जनता को ऐसे शहजादों का साथ पसंद हो सकता है। राजस्थान से भाजपा विधायक अनीता गुर्जर ने कहा कि विकास के लिए परिवर्तन बहुत जरूरी है। सभा का संचालन भीमसेन शर्मा ने किया। पूर्व विधायक रविकांत गर्ग, प्रणतपाल सिंह, पदमसिंह शर्मा, मधु शर्मा, कुंवरसिंह निषाद, राजकुमार अग्रवाल, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जर्जर सड़कों से मेरे तो पेट में दर्द हो गया
सांसद हेमामालिनी ने गांव बुखरारी में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सांसद हेमामालिनी ने क्षेत्र में जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर चलने से मेरे तो पेट में दर्द हो गया। जर्जर सड़कों को लेकर वे प्रधानमंत्री से बात कर निर्माण कराएगी।
सभा में हेमामालिनी करीब छह घंटे देरी से पहुंचीं लेकिन उनकी झलक पाने को डटे रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उनके विकास कार्यों के बारे में बताया। नोटबंदी पर बोलीं कि इसका अच्छा असर आगे जाकर पता चलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास कालाधन नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।