{"_id":"5829f2654f1c1b61368fe336","slug":"hema-malini-inaugurated-the-development-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हानगरी के कायाकल्प की शुरुआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हानगरी के कायाकल्प की शुरुआत
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने केंद्र सरकार की योजना हेरिटेज सिटी का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर खूबसूरत धार्मिक स्थल में तब्दील करने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हेरिटेज सिटी की आधारशिला रखी गई। सोमवार को श्रीकृष्णजन्मस्थान पर हुए भव्य समारोह में सांसद हेमामालिनी ने प्रथम चरण में होने वाले 20 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।
केंद्र की भाजपा सरकार ने मथुरा को देश के चुनिंदा हेरिटेज शहरों की सूची में शामिल किया है। इस योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत पांच प्वाइंट पर सुंदरीकरण के लिए डीपीआर बनाई गई है। इसमें से श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र और वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर 20 करोड़ के कार्यों की केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। सोमवार को सुंदरीकरण के कार्यों का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में आयोजित समारोह के दौरान किया।
नगर पालिका की ओर से आयोजित समारोह में सांसद हेमामालिनी ने कहा हेरिटेज योजना में 100 वर्ष की योजनाएं तैयार की जाएं। शहर के धार्मिक महत्व को देखते हुए काम हों। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण को हटाते हुए कार्य किए जाएं। इस मौके पर डीएम नितिन बंसल ने कहा कि जल्द ही छत्ता बाजार, विश्रामघाट पर भी काम शुरू होगा।
विज्ञापन
योजना की मॉनीटरिंग सिटीमिशन डारेक्ट्ररेट द्वारा की जाएगी। सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने योजना की जानकारी देते हुए इसमें अहम भूमिका निभा रहे पालिका के ईओ डा. ब्रजेश कुमार और आर्किटैक्ट मयंक गर्ग और सिटी एंकर ब्रज फाउंडेशन की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप माथुर, पालिकाध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, वृंदावन मुकेश गौतम और ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने विचार व्यक्त किए।