फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hema malini in mathura

हेरिटेज सिटी का सर्वे शुरू

Thu, 24 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
hema malini in mathura
केंद्र की मोदी सरकार की हेरिटेज सिटी योजना के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। मथुरा में प्रस्तावित साइट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए अहमदाबाद की कंपनी डीपीसी ने गुरुवार को सर्वे की शुरूआत कर दी।
विज्ञापन


हेरिटेज सिटी के लिए वृंदावन के बाद मथुरा में विकास कार्य प्रस्तावित हैं। मथुरा के लिए चयनित विकास साइट का डीपीआर अहमदाबाद की कंपनी को बनाने का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन


इसमें विश्राम घाट, द्वारिकाधीश, शिवताल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास विकास का खाका तैयार करना है। इनके सर्वे के लिए कंपनी प्रतिनिधियों को हेरिटेज सिटी एंकर ब्रज फाउंडेशन ने स्थलीय निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रियान्वयन समिति को भूल गए अफसर
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए यमुना कार्य योजना क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इसमें नोडल अधिकारी का दायित्व एडीएम वित्त पर है। पहले क्रियान्वयन समिति की बैठक हर माह होती थी। जिले में डीएम रह चुके  अनीता मेश्राम, समीर वर्मा, एनजी रविकुमार, विशाल चौहान ने इस समिति की बैठक की अध्यक्षता की है। वर्तमान लंबे समय से बैठक नहीं ली गई। बीते 10 माह से नोडल अफसर ने भी इस बैठक को बुलाना उचित नहीं समझा है।

इससे दुखद स्थिति क्या हो सकती है कि पर्याप्त क्षमता होने के बाद भी मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र का पानी एसटीपी पर न पहुंचकर यमुना में डाला जा रहा है। सभी ने आंखें बंद कर ली है।

गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, याची
इलाहाबाद हाईकोर्ट

चुनावों की व्यस्तता के कारण बैठक नहीं हो सकी है। जल्द ही यमुना कार्य योजना की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें नालों के पानी को लेकर प्रदूषण बार्ड और पालिका को निर्देशित किया जाएगा।
महेन्द्र प्रकाश, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed