फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema launched WiFi facility at two places in Vrindavan

वृंदावन के दो स्थानों पर हेमा ने किया वाईफाई सुविधा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hema launched WiFi facility at two places in Vrindavan
वृंदावन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बृहस्पतिवार को वृंदावन में दो प्रमुख स्थानों पर फ्री वाईफाई सेवा का शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी, महापौर मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने शिलालेख का अनावरण करके किया।
विज्ञापन

फ्री वाईफाई सेवा का शुभारंभ करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वृंदावन-मथुरा में देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। अन्य प्रदेश और देश से आने के कारण श्रद्धालुओं को नेटवर्क में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के स्थापित किए गए फ्री वाईफाई से उनको बहुत सहूलियत मिलेगी। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने बताया कि प्रथम चरण में प्रेम मंदिर एवं विद्यापीठ चौराहे पर यह फ्री वाईफाई शुरू हुई है। द्वितीय चरण में नगर निगम क्षेत्र के अन्य चयनित स्थानों पर भी वाईफाई सेवा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि एक मोबाइल फोन नंबर से 24 घंटे में 30 मिनट तक फ्री वाईफाई की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वाईफाई से एक बार में कुल 150 मोबाइल फोन जुड़ सकेंगे। राधाकृष्ण पाठक उपसभापति, वैभव अग्रवाल पार्षद, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त लव कुश गुप्ता, मुख्य अभियंता सिविल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता सिविल आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed