{"_id":"57e96e204f1c1bf70a5752d8","slug":"hema-in-kosikalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कुलों को संवारती हैं बेटियां: हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कुलों को संवारती हैं बेटियां: हेमा
अमर उजाला कोसीकलां
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बेटियां दो कुलों को संवारती हैं। इसलिए बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। वे सोमवार को आर्य नगर में स्वामी विवेकानंद जन जागृति ट्रस्ट एवं परिधि आर्ट ग्रुप के तत्ववाधान में आयोजित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रही थीं।
कार्यक्रम में बेटी है अनमोल रतन, बेटी के सम्मान में चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। एसपीएस इंटरनेशनल अकादमी अकादमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बेटी बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भी संबोधित किया।
मनोज सक्सेना, सौरभ वार्ष्णेय, राजकुमार सैनी, ममता सक्सेना आदि उपस्थित थे। पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, तरुण सेठ, भानुप्रताप सिंह, रधुवर सिंह, जगपाल चौधरी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी, सतवीर सांगवान ने स्मृति चिन्ह देकर सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को अग्रसेन मार्ग पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विवेकानंद भारत की आत्मा हैं। वेद से लेकर विवेकानंद तक भारत की संस्कृति काफी धनी रही है। उन्होंने जन सेवा को ही प्रभु की सेवा बताया। पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, भाजपा जिला महामंत्री तरुण सेठ, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह ने कहा कि देश को स्वामी विवेकानंद जैसे आदर्श व्यक्तित्व की जरूरत है। भानुप्रताप सिंह, रधुवर सिंह तोमर, दयाशंकर अग्रवाल, रजत प्रताप ठाकुर, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।
बरसाना की बेटी कहलाना सौभाग्य: हेमा मालिनी
ब्रजेश्वरी इंटर कालेज में भाजपा सांसद हेमामालिनी ने बरसानावासियों की मांग पर छह सड़कों की सौगात दी। खुद को बरसाना की बेटी पुकारे जाने पर सांसद ने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात कहा।
सोमवार को बरसाना पहुंचने पर भाजपाइयों ने सांसद हेमा मालिनी का स्वागत किया। सांसद ने बरसाना को कई सौगात दीं। हेमामालिनी ने अपने संबोधन में कहा कि बरसाना की बेटी कहलाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्वयं कृष्ण की आराध्य शक्ति श्रीराधा जूं भी बरसाना की बेटी थी। मैं बरसाना और यहां की बेटियों के लिए समर्पित रहूंगी। इस अवसर पर चौधरी रघुवर सिंह, चौधरी लक्ष्मीनारायण, जगपाल चौधरी, नंदगांव मंडल अद्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन नंदन लाल शर्मा ने किया।