फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hello... I'm the BLO, please bring your documents.

Mathura News: हैलो...में बीएलओ बोल रही हूं, दस्तावेज लेकर आ जाओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hello... I'm the BLO, please bring your documents.
बीएलओ बूथ पर कार्य करती हुईं। 
फरह। हैलो...मैं आपके क्षेत्र की बीएलओ बोल रही हूं, आपको सुबह 11 बजे स्कूल में अपने प्रमाण पत्रों को लेकर आना है। कुछ ऐसे ही फोन फरह क्षेत्र के लोगों को आ रहे हैं। फोन आते ही लोग असमंजस में पड़ जाते हैं, उनकी जानकारी के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर का फार्म भरवाएंगे और इसकी रसीद भी देंगे। ऐसे में फोन करके बूथ पर क्यों बुलाया जा रहा है। बीएलओ की इन लापरवाही और उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोेग के नियमानुसार बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जानकारी मांगकर प्रपत्र भरने के निर्देश हैं। इसी माह 4 नवंबर से इस अभियान की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में बीएलओ कार्य के प्रति बरत रहे हैं। कस्बे में बीएलओ लोगों के घर तक नहीं पहुंच रहे हैं। वे अपने घर या बूथ पर अपना कार्यालय बनाकर लोगों से अपने फोटो, आधारकार्ड आदि लेकर बुला रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम महावन से की है। एसडीएम कंचन गुप्ता ने बताया कि उनको एक बीएलओ के घर-घर न जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बीएलओ को सख्ती से निर्देश दिए हैं। शिकायत पर सुपरवाइजर भी क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed