फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heavy Traffic Jams Delay Vrindavan Darshan Route

बांकेबिहारी के श्रद्धालु ध्यान दें: रुला रहा वृंदावन का जाम, 12 Km की दूरी, लग रहे 40 मिनट...ऐसे पहुंचे मंदिर

Wed, 05 Nov 2025 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Nov 2025 01:58 PM IST
सार

मथुरा से वृंदावन सिर्फ 12 किलोमीटर है, लेकिन यहां आने में 40 मिनट का समय लगता है। ये हालात तीन स्थानों पर लगने वाले जाम की वजह से हैं। 

विज्ञापन
Heavy Traffic Jams Delay Vrindavan Darshan Route
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : mathura

विस्तार

कार्तिक मास में ठा. श्रीबांके बिहारी के दर्शन के लिए हर दिन लाखों श्रृद्धालु आ रहे हैं। अधिकाश श्रद्धालुओं का आना मथुरा की ओर से ही होता है। जिन्हें यहां तक पहुंचने में 40 मिनट का समय लग रहा है, जबकि मथुरा से वृंदावन की दूरी सिर्फ 12 किलोमीटर ही है। इस रास्ते में तीन जगहों पर लगने वाला जाम इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन


मथुरा से वृंदावन आने पर पहले श्री पागल बाबा मंदिर और लूटेरिया हनुमानजी का मंदिर है। यहीं से पहला जाम शुरू हो जाता है। इसे आमतौर पर मांट तिराहा भी कहा जाता है। यहां सुबह से ही तीन से चार सौ मीटर तक लंबा जाम लग जाता है। इस तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मी बसों, चार पहिया और तीन पहिया वाहनों को भीतर नहीं आने देते हैं। मांट रोड पर टीएफसी के सामने ही बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके बाद लगभग एक किलोमीटर के बाद परिक्रमा मार्ग पर भी जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ ही दूरी पर अटल्ला चुंगी पर जाम लगा मिलता है। अंदर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को नहीं आने दिया जाता। सिर्फ ई बसों को प्रवेश दिया जाता है। यह पूरा रास्ता 12 किलोमीटर का है, जिसे पूरा करने में अभी 40 से अधिक मिनट का समय लग रहा है। इस जाम से सबसे अधिक फायदा ई रिक्शा चालकों को होता है। वे ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक जाने के लिए सवारियों से 30 से 40 रुपये तक वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed