{"_id":"579cf0fb4f1c1ba61521eeac","slug":"heavy-jam-on-highway-in-kosi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में लगी रही वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में लगी रही वाहनों की कतारें
अमर उजाला कोसीकलां
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोसी में लगी रही वाहनों की कता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकिलावन जाने वाले श्रद्धालुओं का रैला शनिवार को ऐसा टूटा कि हाईवे सहित बस स्टैंड, नंदगांव रोड पर दिनभर जाम के हालत बने रहे।
शनिवार होने के कारण दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा के अलावा अनेक शहरों के श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची और कोकिलावन जाने के लिए नगर के मध्य से गुजरने लगी। सुबह से ही दिल्ली की ओर से आने वाले लोगों के कारण बस स्टैंड, नंदगांव रोड, लिंक रोड पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
हाईवे के किनारे बसी कालोनियों में तो पैदल लोगों को भी सड़क पार करने में काफी दिक्कत हुई। लोग बुलाकर लाते तो एक-दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते लेकिन थोड़ी देर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के बाद फिर चले जाते।
जाम में स्कूलों के वाहन भी फंसे रहे। वाहनों के इंजन और हार्न का शोर इतना रहा कि बात करने के लिए चिल्लाना पड़ रहा था। शाम छह बजे के बाद इन हालात में कुछ सुधार हुआ।
विज्ञापन
एसओ ने दावा किया हाईवे पर वाहनों का अधिक दबाव होने और शनिधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम के हालात रहे लेकिन यातायात को व्यवस्थित करा दिया गया था।