फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heat throughout the day, storm and drizzle in the evening brought relief

Mathura News: दिनभर तपिश, शाम को आंधी-बूंदाबांदी ने दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Heat throughout the day, storm and drizzle in the evening brought relief
मथुरा। जनपद भर में शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव के तल्ख तेवर देखने को मिले। दोपहर तक कड़ी धूप ने राहगीरों को परेशान कर दिया, लेकिन शाम छह बजे के आसपास अचानक मौसम बदल गया। शहर सहित देहात के कई इलाकों में आंधी और बूंदाबांदी के कारण लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट के साथ ही तेज हवा चलने लगी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी के दौरान शहरी व देहात क्षेत्र के बिजली घरों में ब्रेकडाउन की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



सुबह सूर्योदय के साथ ही धूप असर दिखाने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कड़ी धूप के साथ लू का भी अहसास होने लगा। इस दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। जो लोग दुपहिया पर सवार थे, वे धूप व लू से बचाव के लिए मुंह व सिर ढके नजर आए। गर्मी के कारण होलीगेट सहित अन्य बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी ग्राहकों के न आने पर मायूस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे मौसम में अचानक बदलाव आने लगा। धूलभरी आंधी चलने के कुछ समय बाद हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। उधर, वृंदावन में भी शाम को आंधी से तापमान में गिरावट देखने को मिली, जबकि इससे पहले दिन में तपिश भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

आंधी और बारिश के बाद गुल हुई बिजली
मथुरा। आंधी और बारिश के बाद शहर सहित जिले में कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम की टीमें देर रात तक फॉल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। शहर में लालपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत निगम कर्मियों ने 33 केवी लाइन को चालू किया, लेकिन 11 केवी बरोरा और 11 केवी लालपुर की सप्लाई काफी देर तक बाधित रही।

सतोहा में 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे पोषित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। दतिया के सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बाधित रही। राधाकुंड उपकेंद्र के सभी 11 केवी फीडर भी बारिश के बाद प्रभावित रहे। 33 केवी गोकुल और बरौली की लाइन भी बारिश के चलते ब्रेकडाउन हो गई। राधापुरम स्टेट और गोविंदपुर की 33 केवी लाइन के अलावा 33 केवी लाइन कामर में भी ब्रेकडाउन हो गया।


33 केवी उपकेंद्र मानागढ़ी की बिजली सप्लाई शाम करीब 7 बजे से बाधित रही। 33 केवी पानीगांव में बिजली सप्लाई की समस्या रही। सोनई फीडर की आपूर्ति भी बारिश के बाद प्रभावित रही। मुख्य अभियंता एस के जैन ने बताया कि अधिकांश लाइनों को आधे घंटे में सही कर लिया गया है, जो लाइनें रह गईं हैं, निगम की अलग-अलग टीमें उन्हें सही करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed