{"_id":"6a7a2663a842a6c015028a11","slug":"heat-and-rain-take-a-toll-on-peoples-health-mathura-news-c-369-1-mt11002-150761-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गर्मी और बारिश ने बिगाड़ी लोगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गर्मी और बारिश ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
विज्ञापन
मथुरा। जिले में लगातार बदल रहे मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और उमस, जबकि सुबह-शाम ठंडी हवा एवं बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर देखा जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों जुकाम, खांसी, बुखार, गले में संक्रमण, बदन दर्द और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज केवल जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीज वायरल संक्रमण के साथ तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम में बार-बार हो रहा उतार-चढ़ाव संक्रमण फैलने के लिए अनुकूल वातावरण बना रहा है। धूप में निकलने के बाद अचानक ठंडे वातावरण में पहुंचना, बारिश में भीगना, पर्याप्त पानी न पीना और खान-पान में लापरवाही बरतना भी लोगों को बीमार कर रहा है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने लोगों से मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी है कि भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहने, बाहर का दूषित भोजन और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्का और पौष्टिक भोजन करें।