{"_id":"6851c56d0be5463409051c41","slug":"hearing-on-bail-plea-today-mathura-news-c-369-1-mt11002-131290-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल की जमानत याचिका पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। जिला जज के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई कौन सी अदालत में होगी अभी यह तय नहीं है। संभावना यह भी है कि सुनवाई के लिए अगली तारीख तय हो सकती है।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 11 मई को महेंद्र नगर में डेयरी स्वामी से मारपीट के दौरान छात्र को गोली मारने के आरोपी को 80 हजार रुपये लेकर चौकी प्रभारी विदित कुमार और हेड कांस्टेबल दिलीप पौनिया ने छोड़ दिया। एसएसपी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। 16 मई को चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
पिछली सुनवाई में केस डायरी अधूरी होने के कारण कोर्ट ने विवेचक को बदलने और विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के एसएसपी श्लोक कुमार को आदेश दिए थे। साथ ही सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय की। जिला जज के छुट्टी पर होने के कारण आज सुनवाई कौन सी कोर्ट में होगी यह अभी तय नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला जज के छुट्टी पर होने के कारण एससी एसटी एक्ट की कोर्ट में सुनवाई हो सकती है या फिर सुनवाई के लिए आगे की तारीख तय की जा सकती है।