फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing on 2 SLPs of Shahi Idgah Mosque will be held in Supreme Court today

Mathura News: सुप्रीम कोर्ट में आज शाही ईदगाह मस्जिद की 2 एसएलपी पर होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hearing on 2 SLPs of Shahi Idgah Mosque will be held in Supreme Court today

विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह से संबंधित वादों की सुनवाई के लिए कोर्ट तय करने संबंधी विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) और हाईकोर्ट द्वारा एडवोकेट कमीशन के आदेश पर स्टे की मांग को लेकर दाखिल एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।

दोनों ही एसएलपी ईदगाह पक्ष की ओर से दाखिल कई गई हैं। ईदगाह पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पूर्व में दाखिल विशेष याचिका में मांग है कि जन्मभूमि से जुड़े सभी केसों की सुनवाई जिला न्यायालय में हो, जबकि हाईकोर्ट ने इन सभी प्रकरणों को खुद ही सुनने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया है। 16 दिसंबर को ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के एडवोकेट कमीशन के आदेश पर रोक की मांग को लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


दोनों एसएलपी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 9 जनवरी की तिथि नियत कर रखी है। इधर, जन्मभूमि पक्ष ने मामले में पूर्व में ही कैविएट दाखिल कर मांग रखी है कि हिंदू पक्ष की दलील सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर ब्रज सहित देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed