Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing held in the High Court regarding the death of Rasik Dulari, a disciple of Saint Premanand.

Mathura News: संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hearing held in the High Court regarding the death of Rasik Dulari, a disciple of Saint Premanand.
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की वराह घाट क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज से गिरकर हुई मौत के मामले में हाईकोर्ट की दोहरी बेंच में सुनवाई हुई। शुक्रवार को कोर्ट नंबर 48 में न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह एवं तरुण सक्सेना की बेंच के न बैठने के कारण केस कोर्ट नंबर 46 में न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता एवं देवेंद्र सिंह प्रथम की बेंच में पहुंचा। यहां मामले पर सुनवाई की गई। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 7 दिसंबर दी है।
विज्ञापन

बेंच ने इस मामले को शीर्ष 10 केसों में ताजा सूची में सूचीबद्ध किया है। वृंदावन के बागबुंदेला क्षेत्र निवासी जनहित याचिकाकर्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ल ने बताया कि एक साधक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। यह मामला 40 दिन बीत जाने के बाद भी रहस्यमय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की एसआईटी जांच की जाए, ताकि घटना स्पष्ट हो सके। इसके अलावा मृतक के परिजन को मुआवजा मिले। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 2 अक्तूबर को डीजीपी, एसएसपी, अपर मुख्य सचिव गृह और डीएम को भी पत्र भेजा, लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed