फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing could not be held in Shri Krishna Janmabhoomi case

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hearing could not be held in Shri Krishna Janmabhoomi case
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की सुनवाई शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। कोविड के चलते अदालत ने सुनवाई की तारीख २२ फरवरी तय की है। अदालत में इस केस में न्यास पक्ष द्वारा अपनी बहस की जानी थी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित १३.३७ एकड़ जमीन पर दावा किया गया है। इस संबंध में न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत को बताया गया है कि जिस स्थान पर ईदगाह है, वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मूल मंदिर है।
विज्ञापन

दावे की सुनवाई के दौरान अदालत में ईदगाह पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर ली है। अब न्यास पक्ष को अपनी बहस पूरी करनी थी, लेकिन कोविड के चलते न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अध्यक्ष और वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड के चलते अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई २२ फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed