फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health One patient found malaria positive

Mathura News: स्वास्थ्य एक मरीज मिला मलेरिया पॉजीटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health One patient found malaria positive
गांव मेदुआ में मलेरिया की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच पड़ताल करते हुए - फोटो : mathura
मथुरा। बदलते मौसम में बीमार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक मरीज की मलेरिया रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को बलदेव के गांव जुगसना के मेदुआ में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में एक 15 वर्षीय बालिका की निजी लैब की रिपोर्ट में वह मलेरिया पॉजीटिव आई है। उसका इलाज आगरा में चल रहा है। सीएमओ डॉक्टर संजीव यादव ने बताया की 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। साथ ही गांव के 11 लोगों की मलेरिया जांच की स्लाइड बनाई गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अनुज चौधरी ने बताया कि गांव में विशेष शिविर लगा है जिसमें अलग-अलग बीमारी से पीड़ित लोगों की जांच की गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रोहिताश तेवतिया ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्हें गांव की पोखर, नालियों व आसपास गंदगी और मच्छरों के लार्वा मिले। उन्होंने बताया कि गांव लोगों को घर के आसपास जलभराव नहीं होने देने को लेकर जागरूक किया है। वहीं गांव में गांव प्रधान को दवा छिड़काव और सफाई करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में समय जलभराव की स्थिति है। बारिश में छत पर रखे कूलर, ड्रम, बाल्टी, डब्बे में पानी भर गया है ऐसे में इसमें लार्वा पनपने लगा है। उन्होंने बताया किया प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर निरीक्षण करेगी कि कहीं जलभराव में तो लार्वा नहीं बन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed