फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health Department mobilizes against Dengue and Malaria

Mathura News: डेंगू-मलेरिया के खिलाफ मैदान में उतरा स्वास्थ्य विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Health Department mobilizes against Dengue and Malaria
मथुरा। बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया समेत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। जिले में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य विभाग मिलकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

12 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगे और बचाव के उपाय बताएंगे। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि इस बात पर है कि मच्छरों के पनपने की जगहों को खत्म किया जाए। लोगों से पानी के बर्तन, ड्रम और टंकियों को ढककर रखने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार पानी खाली कर बर्तनों को साफ करने की अपील की गई। टूटे बर्तन, पुराने टायर, फूलदान और ऐसे अन्य सामान, जिनमें बारिश का पानी जमा हो सकता है, उन्हें घर या आसपास खुला न छोड़ने को कहा गया है। जहां पानी का जमाव रोकना संभव न हो, वहां विभागीय सलाह के अनुसार उपाय करने की बात कही गई।
विज्ञापन


बुखार को नजरअंदाज न करें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार को हल्के में न लेने की अपील की है। बुखार होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से रक्त की जांच कराने और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा की पूरी खुराक लेने को कहा गया है। मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा मच्छर रोधी उपाय अपनाने की सलाह दी गई। तेज बुखार में बिना चिकित्सकीय सलाह के एस्पिरिन या ब्रुफेन जैसी दवाओं का सेवन न करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed