फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health department got advisory regarding Corona

Mathura News: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में बनेंगे चार और मेडिकल बूथ

Thu, 22 Dec 2022 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 03:56 PM IST
सार

चीन सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते सरकार ने महामारी से बचाव के लिए उपाय शुरू करने संबंधी एडवाइजरी जारी कर दी है। इसे लेकर मथुरा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Health department got advisory regarding Corona
सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा और वृंदावन में 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक भीड़ का असर ठाकुर श्रीबांके बिहारी समेत प्रमुख मंदिर में दिखाई देगा। इस दौरान मंदिरों में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं देने और आपातकाल से निपटने के लिए चार और मेडिकल बूथ बनाए जा रहे हैं। यहां सुबह और शाम के दर्शन के समय अलग-अलग शिफ्टों में डॉक्टर और पैरा मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद मंदिर के गेट नंबर एक के पास और गेट नंबर चार के समीप दो मेडिकल बूथ बनाए गए हैं। यहां डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जो मंदिर में तबियत बिगड़ने पर श्रद्धालुओं का उपचार कर रहे हैं। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होने वाली भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने चार और नए बूथ बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया है। 

विज्ञापन

यहां बनाए जा रहे मेडिकल बूथ 

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर की ओर जाने वाले विद्यापीठ चौराहा, जुगल घाट पर मेडिकल बूथ बनाए जा रहे हैं। वहीं निकास वीआईपी मार्ग स्थित जादौन पार्किंग के अलावा राधा सनेह बिहारी मंदिर पर मेडिकल बूथ बनाया जा रहा है। यहां डॉक्टरों के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ रहेगा। मेडिकल बूथ पर लोगों को दवा के साथ ही प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी 

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कोई आपात स्थिति उत्पन्न होने पर मंदिर क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने वीआईपी रोड पर एंबुलेंस के खड़े होने की व्यवस्था की है।

मंदिर के सेवायत ने यह कहा 

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी का कहना है कि बिहारीजी मंदिर में प्रतिदिन उमड़ पड़ने वाली भक्तों की बेतहाशा भीड़ के सामने कोविड प्रोटोकॉल का पालन होना सहज नहीं। यदि देश और दुनिया में कोरोना ने पहले की तरह से कोहराम मचाया तो सरकार सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नहीं जुटने देगी, जिसका सीधा असर बिहारीजी मंदिर सहित अन्य स्थलों पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed