फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   He used to get married himself first, and then would have his disciples enter into Gandharva marriages.

Mathura News: पहले खुद करता था शादी फिर चेलों से कराता था गंधर्व विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
He used to get married himself first, and then would have his disciples enter into Gandharva marriages.
मथुरा। प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करने के बाद भक्ति के पथ पर चलकर जुर्म का रास्ता अपनाने वाले आईआईटियन बाबा अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के काले कारनामों का चिट्ठा जांच में खुलने लगा है। जांच में सामने आया कि बाबा पहले युवतियों से स्वयं शादी करता था और बाद में चेलों से गंधर्व विवाह कराता था।
विज्ञापन

हालांकि जांच जारी है। इससे प्रकरण से जुड़े और राज खुलेंगे। मामले में एक 20 मिनट का ऑडियो वायल हो रहा है। इसमें आरोपी की मां रोते और गिड़गिड़ाते हुए अभिषेक को समझा रही है कि उच्च शिक्षा का इस्तेमाल सही जगह कर गलत रास्ते को छोड़ दे, अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। मां बिलखते हुए कह रही हैं कि राधारानी तुझे कभी माफ नहीं करेंगी। बावजूद इसके आरोपी बाबा ने अवैध गतिविधियों को जारी रखीं।
विज्ञापन

--
यह है मामला
25 मई को छत्तीसगढ़ के बाल्को कोरबा क्षेत्र की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा ने बाबा पर दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद से बाबा के कारनामों की परतें खुलने लगीं। फिलहाल बाबा जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed