{"_id":"6828da8ed9b74732890ec4b6","slug":"he-robbed-a-car-because-he-liked-honda-city-mathura-news-c-369-1-mt11009-129752-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होंडा सिटी पसंद आने पर की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होंडा सिटी पसंद आने पर की थी लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड प्रशांत यादव को नौहझील पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि होंडा सिटी कार देखकर मन ललचा गया था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
दरअसल, 5 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 65 कोलाना गांव के पास आरोपियों वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान पिस्टल के बल पर वेन्यू कार सवार लुटेरों ने वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों की होंडा सिटी कार, 70 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच 9 अप्रैल को लूट का मास्टरमाइंड बुलंदशहर के थाना गुलावठी के कोटा निवासी प्रशांत यादव ने बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। नौहझील पुलिस पूछताछ के लिए शनिवार को कस्टडी में बुलंदशहर से थाने लेकर आई। यहां पूछताछ की और निशानदेही पर आईफोन 15 प्रो-मैक्स बरामद किया। इसके बाद विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।