फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hariyali teez celebration in vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर में हिंडोला दर्शन आज

Sun, 16 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 16 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
hariyali teez celebration in vrindavan
जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी आज हरियाली तीज पर्व पर श्रद्धालुओं को स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजकर दर्शन देंगे। ठाकुरजी का यह विश्व में एकमात्र स्वर्ण-रजत हिंडोला है। आयोजन के लिए ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


आज शाम 4 बजे से मंदिर में ठाकुरजी के सोने-चांदी से बने हिंडोले में दर्शन आरंभ हो जाएंगे। यह क्रम देर रात तक चलेगा। इसके साथ ही धर्मनगरी के अन्य मंदिरों, मठों और आश्रमों में हिंडोला महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरियाली तीज से वृंदावन के मंदिरों में हिंडोला उत्सव का विधिवत शुभारंभ हो जाता है। यह झूलनोत्सव के रूप में रक्षाबंधन (श्रावण पूर्णिमा) तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन


68 साल बाद वही संयोग
ठाकुर बांके बिहारी का स्वर्ण-रजत हिंडोला सौंदर्य, आकर्षण और भव्यता के लिएविश्व भर में विख्यात है। हिंडोले में तीन तिवारियां हैं। बीच में बांकेबिहारी झीने परदे की ओट में विराजते हैं, जिन पर गोस्वामीगण चंवर घुमाते रहते हैं। बगल की तिवारियों में रजत निर्मित चार निज सखियां बांके बिहारी की सेवा में मानो तत्पर रहती हैं। इसके अलावा हिंडोला का इतिहास भी रोचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुरजी के भक्त राधेश्याम बेरीवाला के अनुसार 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बांकेबिहारीजी के हिंडोला का निर्माण कार्य उनके चाचा लाला हरगुलाल ने शुरू कराया था। बनारस के कारीगर छोटेलाल और ललन भाई के निर्देशन में 20 कारीगरों ने 5 वर्ष की मेहनत के बाद इस हिंडोले को तैयार किया। हिंडोला निर्माण में उस समय एक लाख तोले चांदी और 2200 तोले सोना और शीशम की लकड़ी का प्रयोग हुआ था। लकड़ी नेपाल के जंगल से खरीदी गई थी।


15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस पर बनकर पूरे हुए हिंडोले में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज दो दिन बाद हरियाली तीज पर पहली बार विराजमान हुए। यह आजाद भारत की पहली हरियाली तीज थी। उन्होंने बताया कि इस फोल्डिंग हिंडोले की लागत उस समय लगभग 25 लाख रुपये आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed