{"_id":"57a0e46a4f1c1b5a7b2ba084","slug":"hariyali-amavasya-cellibration-in-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली अमावस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली अमावस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाव सेवा के अनुरूप आराध्य को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पिछले चार महीनों से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सजाए जा रहे कलात्मक फूलबंगलों के निर्माण की शृंखला का हरियाली अमावस्या पर मंगलवार को समापन हो गया। फूलबंगला महोत्सव के समापन पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन बनाए जाने वाले फूलबंगलों में बेला, गुलदावरी, गुलाब, ऑरकेड गेंदा, जरबरा आदि मनों फूलों का प्रयोग किया गया। फूलबंगले में विराजकर ठाकुर बांकेबिहारी ने प्रतिदिन सायंकालीन बेला में भक्तों को दर्शन दिए। श्रावण मास लगते ही प्रमुख मंदिरों में फूलबंगले बनाने की शृंखला का समापन हो गया।
मंगलवार को हरियाली तीज के अवसर राधावल्लभ मंदिर, सेवाकुंज, निधिवन, रंगनाथ मंदिर, गोकुलानंद, रामादामोदर, राधारमण, प्रेम मंदिर आदि में सुबह से ही आराध्य की एक झलक पाने को भक्त उमड़ पडे़।