फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hare Krishna Residency Colony in Govardhan sealed

Mathura News: गोवर्धन में हरेकृष्णा रेजिडेंसी कॉलोनी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hare Krishna Residency Colony in Govardhan sealed
गोवर्धन। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज करते हुए बृहस्पतिवार को गोवर्धन क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने जतीपुरा परिक्रमा मार्ग पर केला देवी मंदिर के निकट विकसित हो रही हरेकृष्णा रेजिडेंसी कॉलोनी को सील कर दिया। कॉलोनी बिना एमवीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर शिकायत मिलने के बाद एमवीडीए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पुष्टि हुई कि निर्माण पूरी तरहं अवैध है। इसके बाद प्राधिकरण के नियमों के अनुसार तुरंत सीलिंग की कार्रवाई की गई। एमवीडीए गोवर्धन क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर अनिल सिंघल ने बताया कि जांच के दौरान कॉलोनी का कोई स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कालोनी को नियमानुसार सील कर दिया गया है। एमवीडीए अधिकारियों ने कहा कि गोवर्धन समेत पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माणों और बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है, जो धार्मिक नगरी की पवित्रता और नियोजन नियमों को ठुकराते हुए अवैध निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed