फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   har har modi jai jai yogi in mathura

कान्हा की नगरी में हर-हर मोदी, जय-जय योगी

Sun, 19 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 19 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
har har modi jai jai yogi in mathura
खूब गूंजे जयकारे - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी में सारा दिन हर-हर मोदी, जय-जय योगी गूंजता रहा। शहर भर में उत्सव मनाया गया। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं आतिशबाजी हुई। शपथ ग्रहण के समय तो जैसे पूरा शहर लखनऊ से जुड़ गया। हर दुकान और घर में टीवी चलाकर लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखा। जब भी मंत्री बनाए गए श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण चौधरी नजर आते, लोग उछल पड़ते और जयकारे लगाने लगते।
विज्ञापन


मंदिरों के इस शहर में यूं तो शनिवार से ही जश्न था। योगी आदित्यनाथ को जैसे ही मुख्यमंत्री बनाने का एलान हुआ लोग खुशी के मारे उछल पड़े। संतों में भी अपार खुशी थी। संत समाज ने समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को बधाई दी। शहरभर में जश्न मना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब मिठाई बांटी। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुबह से ही लोग पूरी तैयारी के साथ बैठ गए थे। लखनऊ में मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव देखने के लिए हर कोई टीवी से चिपका रहा।  
विज्ञापन

 
श्रीकांत के गांव गांठोली में जश्न
श्रीकांत शर्मा के गांव गांठोली में जश्न मना। परिवार के लोगों ने भी खूब खुशी मनाई। श्रीकांत शर्मा के पिता राधारमण शर्मा को लोगों ने मिठाई खिलाई। गांव वालों को उम्मीद जगी है कि अब उनके गांव का विकास होगा। उनकी समस्याओं का समाधान होगा। ग्रामीणों ने आतिशबाजी भी छोड़ी। लोगों का कहना था कि श्रीकांत शर्मा मंत्री बनने से पहले भी लोगों के काम आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी लक्ष्मीनारायण के गांव में बजे ढोल-नगाड़े
कैबिनेट मंत्री बनाए गए चौधरी लक्ष्मीनारायण के गांव सांचौली में भी खूब जश्न मना। छाता विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में सुबह से ही मिठाइयां बांटी जाने लगी थीं। ढोल-नगाड़े भी खूब बजे। लोगों का कहना था कि जब-जब चौधरी साहब मंत्री बने हैं ग्रामीण इलाकों का विकास हुआ है। लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed