फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hanuman ji shobhayatra in vrindavan

धर्मनगरी में निकाली गई हनुमान जी की शोभायात्रा

Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 11 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
hanuman ji shobhayatra in vrindavan
हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला
हनुमत रामायण समिति की ओर से वंशीवट स्थित ओ नम: शिवाय आश्रम में आयोजित 44 वां त्रिदिवसीय हनुमंत जयंती महोत्सव मंगलवार को नगर शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा ओम नम: शिवाय आश्रम से प्रारंभ होकर ज्ञानगुदड़ी, गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई। पुष्पों से सजे डोले में विराजे हनुमानजी का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजन किया। आरती व पुष्प वर्षा कर पुण्य कमाया। यात्रा में भगवान राम-कृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। गोपाल  कृष्ण शास्त्री, बिहारी  लाल वशिष्ठ, वनबिहारी पाठक, डा. गोपाल प्रसाद शर्मा, स्वामी नारायणाचार्य, राधारमण पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा भगवान कृष्ण की क्रीड़ा भूमि वृंदावन में हनुमान जयंती के अवसर पर कहीं अखंड रामायण पाठ आयोजित हुए तो कहीं भव्य फूल बंगले सजाए गए। लुटेरिया हनुमान मंदिर में सुबह हवन यज्ञ के साथ साथ श्रीरामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। शाम को मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। सेवायत महेश गोस्वामी ने आरती कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहपौर हनुमान मंदिर में सुबह हनुमानजी महाराज का अखंड पाठ, शृंगार, छप्पन भोग और आरती हुई। नीम करौरी आश्रम में भक्तों ने हनुमानजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र स्थित उद्धवगोपी स्थल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ, भव्य फूल बंगला, प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुए। 
हनुमान टेकरी पर ‘मानव जीवन में हनुमानजी की भक्ति का महत्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महंत वृंदावनदास और दशरथ दास ने कहा कि भक्ति का दूसरा नाम हनुमानजी है। जिनकी भक्ति करने से कलियुग में जीव को समस्त सांसारिक कष्टों से सहजता से मुक्ति मिल जाती है। रामशरणदास, नरसिंह रामायणी, कृष्णदास, श्यामदास आदि उपस्थित थे।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में ब्राह्मणों ने हनुमानजी के चित्रपट का पूजन अर्चन कर विश्वशांति व राष्ट्रकल्याण की कामना की। आचार्य अतुुलकृष्ण गोस्वामी, बिहारी लाल वशिष्ठ, बालकृष्ण गौतम, रामविलास चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।


महिला सत्संग मंडल ने हनुमंतलाल का जन्मोत्सव और मंडल का 14 वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। रश्मि मिश्रा, प्रियंका शर्मा, पुष्पा शर्मा, चंचल शर्मा, सुधा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed