फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hanuman jayanti celebration in mathura

अंजनि पुत्र महाबल दाई, संतन के प्रभु सदा सहाई...

Tue, 11 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 11 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
hanuman jayanti celebration in mathura
हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को मंदिरों और घर-घर में हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई। हनुमान मंदिरों में सुबह हनुमानजी का अभिषेक किया गया और फूल बंगला सजाया। दोपहर को हनुमानजी को चोला चढ़ाया और शृंगार के दर्शन दिए। शाम को जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव पर घाटीवाले बाबा हनुमान मंदिर पर सुबह सात बजे दूध, दही, बूरा, घी, शहद, केसर और गुलाब जल से अभिषेक महंत बलदेव प्रसाद व सोनू-मोनू पंडित ने कराया। दोपहर को फूल बंगला सजाया और हनुमानजी का भंडारा किया। शीतला घाटी स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह पंचामृत से अभिषेक किया और शाम को फूल बंगला और छप्पनभोग सजाए। गोविंद शर्मा, अमित भारद्वाज, प्रेमकांत पाठक का प्रमुख सहयोग रहा। 
विज्ञापन


रामलीला सभा के लोगों ने चित्रकूट मसानी पर हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया। इसमें रामायण पाठ किया और हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक किया। शाम को हनुमानजी के गुणगान में भजन संध्या का आयोजन किया। इस दौरान गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, उमेश अग्रवाल, बनवारीलाल गर्ग, अजय अग्रवाल का प्रमुख सहयोग रहा। हिंदू वाहिनी यमुनापार के लोगों ने लक्ष्मीनगर स्थित मंदिर पर हनुमानजी को चोला चढ़ाया, सुंदर कांड का पाठ किया और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम तिवारी, रोहित शर्मा, रवि सैनी, रमेश आदि का सहयोग रहा। प्रयाग घाट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान नगर स्थित हनुमान मंदिर, चंद्रपुरी स्थित हनुमान मंदिर, अंबरीश टीला सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, असकुंडा घाट स्थित रामबाबा हनुमान मंदिर, दाऊजी घाट स्थित ढाल तलवार हनुमान, चक्रतीर्थ घाट स्थित दक्षिण मुखी हनुमान, बिरला मंदिर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान, सदर बाजार स्थित हनुमान मंदिर, स्टेट मंदिर हनुमान डीग गेट, गोपालपुरा स्थित हनुमान मंदिर, क्वालिटी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, जंक्शन रोड स्थित सीताराम हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की और अभिषेक किया गया और भजन संध्या आयोजित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed