फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Half-yearly examinations begin today in council schools.

Mathura News: परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations begin today in council schools.
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हो जाएगा। जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने पूर्व में परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के चलते 15 दिसंबर को होने वाला कक्षा 4 और 5 का पेपर निरस्त कर दिया गया है। इसे 16 दिसंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षाओं के साथ इस बार शिक्षकों पर एसआईआर का अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि एसआईआर के काम के बीच परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण है। अधिकारी लगातार एसआईआर के काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गौरव यादव का कहना है कि दोहरे मोर्चे पर शिक्षकों को काम करना पड़ रहा है। एक ओर बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार करना और उत्तर पुस्तिकाओं का प्रबंधन करना, दूसरी ओर बीएलओ की ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed