फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   half cooked bread in mid day meal

रोटियां कच्ची देख लौटाया मिड-डे मील

Mon, 28 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 28 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
half cooked bread in mid day meal
मांट के गांव जावरा में सोमवार को मिड-डे मील में कच्ची रोटियां देख कर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसे स्कूल में बंटने से रोक दिया और उसे वापस लौटा दिया। सोमवार सुबह 9:55 बजे प्राथमिक विद्यालय में अक्षय पात्र से मिड-डे मील के तहत रोटी और सब्जी लेकर लेकर गाड़ी आई।

ग्रामीणों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए उसे खोल कर देखा तो उसमें रोटियां कच्ची थीं। भोजन लेकर आए कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा कि जैसा भोजन मिलता है वहां से विद्यालयों में बांटने के लिए ले आते हैं। स्कूल के शिक्षक सौरभ सारस्वत भी ग्रामीणों के साथ खड़े दिखाई दिए।

इसके बाद कर्मचारी भोजन लौटा ले गए। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के मांट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजित चौधरी ने बताया की रोटियां कच्ची थीं जिन्हें खाने से बच्चे बीमार हो सकते थे, इसलिए वापस लौटा दिया। इस दौरान अशोक चौधरी, भगवानदास, देवेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, राजू चौधरी, बलवीर सिंह, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed