फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Half burnt body of missing student found in Mathura

UP: परीक्षा देने गया छात्र हो गया गायब...अब मिली अधजली लाश, परिवार में मचा चीत्कार; पुलिस खंगाल रही कैमरे

Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
सार

पुलिस ने कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो युवक कॉलेज से निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद युवक डीग गेट तक देखा गया, लेकिन इसके बाद कहां गायब हो गया। इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है।
 

विज्ञापन
Half burnt body of missing student found in Mathura
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अलवर पुल के पास अधजली अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त छाता निवासी लव भार्गव के रूप में हुई है। परिजनों ने कपड़ों और सामान के आधार पर की है। पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। दोपहर में गमगीन माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि रविवार को अलवर पुल रेलवे ट्रैक के पास एक अधजले युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रात छाता के नगला थोक निवासी पीयूष भार्गव ने कपड़ों के आधार पर युवक की शिनाख्त अपने छोटे भाई लव भार्गव (26) के रूप में की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया कि 17 जनवरी को लव मथुरा के आरसीए कॉलेज में बीएड का पेपर देने गया था। अपने साथी के मोबाइल से पिता हरीश चंद भार्गव को फोन करके अच्छा पेपर होने की जानकारी दी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। 

 
विज्ञापन

शनिवार को पीयूष अपने पिता के साथ गोविंद नगर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता हरीश भार्गव ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह कॉलेज से निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह डीग गेट तक देखा गया, लेकिन इसके बाद कहां गायब हो गया। इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है।

घर से 100 रुपये लेकर री-पेपर देने गया था
छाता निवासी महेश चंद भार्गव ने बताया कि लव उनका भतीजा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। पूर्व में पेपर छूट गया था। 17 जनवरी को री-पेपर देने के लिए आया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। घर से मात्र 100 रुपये लेकर गया था। उन्होंने बताया कि हत्या कर चेहरा जलाया गया है। लव के दोनों हाथों में अंतर था। एक हाथ भारी था तथा दूसरा हल्का था। इसी आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है। 

 

साथ ही जेब से उसका पहचान पत्र भी मिला है। लव को दस्त हो रहे थे, इसलिए घर से साबुन का टुकड़ा लेकर गया था। वह साबुन का टुकड़ा भी मिला है। लव घर में सबसे छोटा था। लव एकदम शांत स्वभाव का था और प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनता था। घर की माली हालत सुधारने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। पिता तहसील में निजी स्तर पर काम करते हैं।

ई-रिक्शा के पीछे चल रहीं थीं दो संदिग्ध कारें
पिता ने बताया कि उनका बेटा कॉलेज से पेपर देकर निकला और ई-रिक्शा में सवार हुआ। कॉलेज से लेकर डीग गेट तक दो कारें ई-रिक्शा के पीछे चलती दिखाई दे रही हैं। उन्हें शक है कि हत्यारे इन्हीं गाड़ी में हो सकते हैं। हालांकि थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि उन्हें भी शक हो रहा था, इसलिए उन्होंने सीसीटीवी से कार को देखा, लेकिन युवक कार में नहीं बैठा है। उन्होंने बताया कि गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर लिया है। डीग गेट से होलीगेट और श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

शरीर पर नहीं था कोई चोट का निशान, विसरा सुरक्षित
हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि युवक का चेहरा जला था। उसके कपड़े भी ट्रैक पर एक तरफ रखे थे, लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था। संभवतः विषाक्त देकर उसकी हत्या की गई हो, इसके बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया। विसरा सुरक्षित कर लिया है। विसरा जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई।

छह टीमों को लगाया गया
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि छात्र की हत्या के खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। गोविंद नगर पुलिस 18 जनवरी से ही मामले की जांच में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed