फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   haeeve kinaare mila shav aagara ke jitendr ka nikala

Mathura News: हाईवे किनारे मिला शव आगरा के जितेंद्र का निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
haeeve kinaare mila shav aagara ke jitendr ka nikala
फरह (मथुरा)। 12 मार्च को फरह क्षेत्र में भीमनगर गांव के समीप हाईवे के किनारे मिले शव की शिनाख्त आगरा के थाना जगदीशपुर निवासी जितेंद्र(36) के रूप में हुई। वह बढ़ई का काम करते थे। शव मिलने से एक दिन पूर्व वह घर से निकले थे।
विज्ञापन




फरह थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शिनाख्त में जुटी थी। शनिवार को भाई ने कपड़े, फोटो आदि के माध्यम से शव की शिनाख्त कर ली। भाई मनोज बघेल ने बताया कि जितेंद्र बढ़ई का काम करते थे। उनकी दुकान बोदला रोड पर थी। 11 मार्च की शाम को भाई दुकान बंद कर घर आए और शाम को कुछ देर में आने की बात कहकर पैदल बाजार चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका जताते हुए 12 मार्च को थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन

फरह थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आगरा के जगदीशपुरा थाने का है। वहीं पर मृत शख्स की गुमशुदगी दर्ज है। ऐसे में आगे की जांच व कार्रवाई जगदीशपुरा पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed