{"_id":"69503cb80a310bee400eefff","slug":"gurugram-defeated-meerut-by-115-runs-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105866-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ग्ररूग्राम ने मेरठ को 115 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ग्ररूग्राम ने मेरठ को 115 रन से हराया
विज्ञापन
कोसीकलां। श्री रतिराम सरपंच स्मृति में आयोजित 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में ग्ररूग्राम ने विक्टोरिया पार्क मेरठ को 115 रन से हरा दिया। टूनामेंट का पहला क्वाटर फाइनल मैच रविवार को गुरूग्राम और अचीवर एकेडमी मथुरा के मध्य होगा।
शनिवार को हिंदू इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ विक्की चौधरी ने टॉस उछालकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। गुरूग्राम की टीम ने टॉस पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी गुरूग्राम की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले चार ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हरीश भड़ाना और आशीष ने मैदान के चारों तरफ चौके छक्कों कि बरसात कर दोनों ने अपनी टीम को निर्धारित 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन के पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचा दिया। दीपांशु ने 53, हरीश भड़ाना ने 45 आशीष ने 44 रन बनाए। मयंक राणा ने 3 इरफान ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम का विकेट पारी की दूसरी गेंद पर गिर गया। मेरठ के बल्लेबाजों ने संभल कर खेला तो 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मात्र 63 रन ही जोड़ सकी। उसके बाद बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरना शुरू किया परंतु 20 ओवर में 5 विकेट खो कर मात्र 153 रन ही बना सकी। नकुल भारद्वाज ने 40, निशांत ने नाबाद 31 और मयंक ने 29 रन बनाए। दीपांशु ने 2 भारत रावत और लक्ष्य कुंद्रा ने एक–एक विकेट लिया। मैन ऑफ दी मैच दीपांशु को दिया। अंपायरिंग रोहताश चौधरी और नरेश अत्री ने, स्कोरिंग मयंक प्रताप और कमेंट्री दिनेश पुजारी और मोहन मास्टर ने की।