फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   guru brhaspati

देवगुरु बृहस्पति हुए अस्त, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Sun, 17 Jan 2021 06:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
guru brhaspati
मथुरा। शनिदेव अस्त हो चुके हैं, शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, शनि के बाद रविवार को देव गुरु बृहस्पति भी अस्त होने के बाद शादी विवाह के लिए उत्तम समय नहीं है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बृहस्पति और शुक्र ग्रह अस्त हो जाते हैं तो शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि बृहस्पति और शुक्र ग्रह के अस्त होने के बाद यदि कोई शादी विवाह करता है तो उसमें कोई न कोई बाधाएं बनी रहती हैं। इसीलिए इस दौरान शादी विवाह जैसे आयोजन नहीं किए जाते हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए शुक्र को एक प्रमुख कारक ग्रह माना गया है, शुक्र भी 16 फरवरी के बाद अस्त हो रहे हैं। इसलिए शादी विवाह के कार्यक्रम अब बृहस्पति और शुक्र के उदय होने के बाद ही संपन्न करने चाहिए।
विज्ञापन

राशियों पर प्रभाव
बृहस्पति और शुक्र के अस्त होने से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संवत 2077 पौष शुक्ल पंचमी 18 जनवरी से माघ शुक्ल प्रतिपदा 12-13 फरवरी तक गुरु अस्त रहेंगे। इस कारण विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन अत्यावश्यक कार्यों को करने की अनुमति शास्त्र देते हैं। उसके लिए गुरु की विशेष शांति पूजा करके कार्य किए जा सकते हैं। अस्त होने की अवधि में ग्रह स्वयं भी पीड़ा भोगता है। इसलिए बृहस्पति की शुभता के लिए, शांति के लिए बृहस्पति के मंत्र ॐ ग्राम ग्रीम गुरुवे नम: मंत्र का नित्य एक माला जाप करना चाहिए। बृहस्पति के निमित्त पीला अनाज, पीले वस्त्र, घी, पीले फल, धार्मिक पुस्तकें, शहद आदि का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed