{"_id":"61644dee8ebc3e5a230685a7","slug":"guard-shot-another-guard-mathura-news-mtr506767098","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड ने दूसरे गार्ड को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड ने दूसरे गार्ड को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। हाईवे पर बंद पड़ी बजाज इलेक्ट्रिकल्स फैक्टरी में सोमवार को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने अपने साथी सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। गोली लगने से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुरक्षा गार्ड सुंदर सिंह ने बताया कि रामकिशन पहलवान और वह कंपनी के काम से शीशा लेने कोसीकलां गए थे। दोनों वापस आए, तब वह अंदर कंपनी में शीशा रखने चला गया। तभी डॺूटी कर रहा दूसरा साथी देवेंद्र आ गया और गाली-गलौज करने लगा। नशे में उसने पहले अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। उसके बाद गार्ड रामकिशन पहलवान को गोली मार दी। गोली रामकिशन के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर थाना छाता कोतवाली इंस्पेक्टर अजय कौशल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल के लिए भेज दिया। गोली मारने वाले आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो गया है।