फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GST raid not for all traders: Tripathi

जीएसटी छापा सभी व्यापारियों के लिए नहीं: त्रिपाठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
GST raid not for all traders: Tripathi
मथुरा। करापवंचन रोकने के लिए जीएसटी के अधिकारियों द्वारा डाले जा रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे से शुक्रवार को भी अधिकारियों की टीम ने लाखों रुपये का कर वसूला। उधर जीएसटी अधिकारियों की सूचना पर राया,सौंख सहित कई स्थानों पर व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को नहीं खोला। शहर में भी कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में जीएसटी की टीमों ने छापेमार कार्रवाई की। टीमों ने वृंदावन, जयसिंह पुरा, कोसीकला तथा दरेशी रोड आदि क्षेत्रों में जाकर कार्रवाई। वहीं सौंख, राया और गोवर्धन आदि क्षेत्रों में जीएसटी की सूचना से व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए।
विज्ञापन

उधर, एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर शशि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक व्यापारी को इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। केवल यह छापे की कार्रवाई उन्हीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही है, जिनके द्वारा करापवंचन किया जा रहा है। इस प्रकार के व्यापारियों की विभाग द्वारा इंटेलीजेंस के माध्यम से जानकारी की गई है। इस सूची को शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। यह सर्वे की कार्रवाई केवल उन लोगों के लिए है, जिनके द्वारा जीएसटी के दायरे मे होने के बाद भी जीएसटी जमा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed