{"_id":"69fa3dbda104a3811a03e144","slug":"grazing-lands-should-be-cleared-of-encroachments-and-used-for-fodder-cultivation-mathura-news-c-369-1-mt11009-145855-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उगाई जाए घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उगाई जाए घास
विज्ञापन
बैठक करते पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह।
मथुरा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर गो-संवर्धन और निराश्रित गोवंश संरक्षण पर जोर दिया। गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नैपियर व मुरिंगा घास का प्लांटेशन करके चारा उगाने पर जोर दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में धर्मपाल सिंह ने गोवंश नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान सीमन की कीमत 300 रुपये से घटाकर 100 रुपये करने की घोषणा की। निर्देश दिए कि एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम बनाकर गोचर और चारागाह भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे, गोबर से बायो गैस, गमले, जैविक खाद, पेंट, साबुन, फेसवॉश और गो-मूत्र से पंचगव्य जैसे उत्पाद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद की कुछ गोशालाओं में पहले से ही गो-उत्पाद केंद्र संचालित हैं, जहां साबुन, फेसवॉश, दीपक, फिनायल, घी और धूप बत्ती जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं। बैठक में विधायक पूरन प्रकाश, वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
गायों का हो स्वास्थ्य परीक्षण
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनपद में संचालित आठ मोबाइल वेटरनेरी यूनिट वैन कॉल आने पर समय पर संबंधित स्थान पर पहुंचें ताकि पशुओं का समय से उपचार हो सके। गोशालाओं में उत्कृष्ट साफ-सफाई और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण करने के लिए भी कहा है।