फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Grand ceremonial bathing (Mahabhishek) of Thakur Radha Damodarlal performed

Mathura News: ठाकुर राधा दामोदरलाल का महाभिषेक किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Grand ceremonial bathing (Mahabhishek) of Thakur Radha Damodarlal performed
वृंदावन । ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी से आराध्य देव को शीतलता और राहत प्रदान करने के लिए ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में जलयात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु का विशेष प्रसाद लगाकर भक्तों में बांटा गया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया कि आज के इस उत्सव को मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज के सानिध्य में मनाया गया है। ब्रज में ठाकुर जी को साक्षात जीवंत स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। वर्तमान में ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ठाकुर जी को सुख और शीतलता प्रदान करने हेतु इस विशेष जलयात्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत मंदिर परिसर को पूरी तरह से शीतल बनाया गया। मंदिर के गर्भगृह और प्रांगण में आधुनिक पानी के फव्वारे लगाए गए, जिससे गिरती जल की बूंदों ने समूचे वातावरण को दिव्य और खुशनुमा बना दिया। जलयात्रा का मुख्य आकर्षण में ठाकुरजी का महाअभिषेक रहा। सेवायत आचार्यों द्वारा ठाकुर राधा दामोदर लाल को भारत की सात पवित्र नदियों के पवित्र जल से स्नान कराया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के मौसमी फलों के रस, सुगंधित केवड़ा, गुलाब जल और गर्मी से राहत प्रदान करने वाली विशेष आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से युक्त शीतल जल से ठाकुर जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ''''राधा दामोदर की जय'''' और ''''राधे-राधे'''' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अभिषेक के उपरांत ठाकुर जी के समक्ष अत्यंत आकर्षक और भव्य फूलबंगला सजाया गया। रंग-बिरंगे सुगंधित देशी-विदेशी फूलों और शीतल लताओं से सजे इस बंगले में विराजे ठाकुर जी की छवि देखते ही बन रही थी। ठाकुर जी को इस अवसर पर शीतलता प्रदान करने वाले विशेष भोग जैसे कि सत्तू, आम का पना, चंदन का शरबत और मौसमी फल अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed