फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   grammy award for american indian

‘ग्रैमी’ की दहलीज पर पहुंचीं कृष्णभक्त सुदेवी

Fri, 11 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 11 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
grammy award for american indian
अपनी आवाज के जादू से विश्व को कृष्णभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली सुदेवी को ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इस पुरस्कार को संगीत का ऑस्कर भी कहा जाता है।
विज्ञापन


सुदेवी को भक्ति संगीत की श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं में भजन गाने के लिए नामित किया गया है। वे हिंदी, बांग्ला, ब्रजभाषा, पंजाबी, अंग्रेजी, जर्मन, संस्कृत में भजन गाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से अमेरिका के कैलीफोर्निया निवासी सुदेवी का परिवार वृंदावन से जुड़ाव रखता है। यहां के आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित होने के कारण उनका नाम सरस्वती देवी रखा गया था। अमेरिका के ही रहने वाले किशोरी मोहन (मंडली भक्तिदास) से 20 साल पहले विवाह के बाद वे वृंदावन आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां गुरु नारायण महाराज से दीक्षा ली। किशोरी मोहन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुदेवी 17 वर्षों से संगीत साधना में रत हैं। वे अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, रूस, कनाडा आदि देशों में संगीत के माध्यम से कृष्ण भक्ति का प्रचार कर चुकी हैं।


किशोरी मोहन ने कहा कि गुरु के आदेश का पालन करते हुए वे और सुदेवी भजन गायन कर विश्व में लोगों को कृष्ण भक्ति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सुदेवी द्वारा गाए गए भजनाें की सीडी ‘भक्ति आफ बार्डर’ नामक से तैयार की थी। इसी सीडी के आधार पर ही उन्हें ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed