फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gram pradhan district unit election

विकास कार्यों के लिए एकजुट हुए प्रधान

Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 30 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan district unit election
हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में चुने गए प्रधान विकास कार्यों के लिए एकजुट हुए। स्थानीय होटल में हुई बैठक में राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत औरंगाबाद की प्रधान कृष्णादेवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
 
स्थानीय होटल में हुई नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी प्रधानों का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान बलदेव के ब्लाक प्रमुख यतेन्द्र सिकरवार, निर्विरोध चुने गए सुजीत चौधरी प्रधान पालीखेड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन यशपाल चौधरी, जगवीर सिंह और सपा नेता डा. अशोक अग्रवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने विकास कार्यों के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने औरंगाबाद की प्रधान कृष्णा चौधरी अनुज वधू जगवीर चौधरी को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गोविंद सिंह प्रधान बाढ़ौन राया, रामवीर सिंह प्रधान बल्टीकरी जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर पूरन सिंह डडीसरा, नरेंद्र सिंह नवादा जिला महासचिव, विनोद चौधरी, प्रवक्ता मीडिया प्रभारी, चुन्नू चौधरी प्रधान दामोदरपुरा ब्लाक अध्यक्ष मथुरा, भिक्की सिंह प्रधान कंजौली ब्लाक अध्यक्ष बलदेव,

राजेन्द्र सिंह प्रधान अस्तौली ब्लाक अध्यक्ष चौमुंहा, सीताराम शर्मा प्रधान धमसींगा ब्लाक अध्यक्ष छाता, नीरज सिंह प्रधान नावली ब्लाक अध्यक्ष नौहझील बनाया गया। इस मौके पर विशन चंद्र वर्मा, राजेश चौधरी, तुलाराम शर्मा, धर्मेन्द्र, चंद्रपाल, लीलाराम सहित एक सैकड़ा प्रधान और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



निर्विरोध जीते प्रधानों को नहीं मिली तवज्जो
मथुरा। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम पंचायत संगठन की बनाई गई कार्यकारिणी में जिले में निर्विरोध निर्वाचित प्रधानों को तवज्जो नहीं दी गई।

स्थानीय होटल में हुए कार्यक्रम मेें मथुरा ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायत पालीखेड़ा से निर्विरोध जीते प्रधान सुजीत चौधरी को भी बुलाया गया लेकिन कार्यकारिणी में उन्हें स्थान नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed