फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govind Nagar police caught 4 interstate bike thieves

चोरों का अंतरराज्यीय गिरोह: मथुरा पुलिस ने पकड़े ऐसे चार शातिर सदस्य, जो बाइक चुराने में माहिर

Tue, 17 Dec 2024 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

मथुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को दबोचा है। इनके कब्जे से पुलिस ने आठ बाइक भी बरामद की हैं। बरामद बाइक यूपी के अलावा मथुरा, राजस्थान एवं दिल्ली से चुराई गई हैं।
 

विज्ञापन
Govind Nagar police caught 4 interstate bike thieves
मथुरा। गोविंद नगर थाने में खड़ी मथुरा, राजस्थान और दिल्ली से चुराई गई बाइक। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर पुलिस ने चार अंतरराज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक, पिस्टल, बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस बाइक स्वामियों की जानकारी करने में लगी है। बाइक यूपी के अलावा मथुरा, राजस्थान एवं दिल्ली से चुराई गई हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान बाइक सवार दो युवकों को कांशीराम काॅलोनी के पास से शक के आधार पर पकड़ा। जब उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई। युवक पुलिस को बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना गोविंद नगर की राधेश्याम काॅलोनी की नई मस्जिद के पास निवासी समीर कुरैशी, सदर थाना क्षेत्र के मुकेरियान मोहल्ला मस्जिद वाली गली एवं हाल जयसिंहपुरा के गणेश टीला निवासी नसीम खान बताया। समीर के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल बरामद की। पूछताछ की तो पता चला कि दोनों शातिर चोर हैं और कांशीराम कॉलोनी के पास खंडहर में चोरी की कई बाइक खड़ी हुई हैं। पुलिस दोनों को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पुलिस ने कोतवाली के सुखदेव नगर निवासी राहुल खान, डीग गेट थाना की नई बस्ती बद्रीनगर एवं हाल राधेश्याम कॉलोनी कंकौर टीला निवासी फैजान कुरैशी को भी गिरफ्तार किया। साथ ही खंडहर से आठ चोरी की बाइक, एक खुली हुई बाइक, बाइक के पार्ट्स, बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।


थाना प्रभारी ने बताया कि चारों शातिर बाइक चोर हैं जो बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर दूसरे प्रदेशों में सस्ते दामों में बेच देते थे। इसके अलावा बाइकों के अलग-अलग पार्ट्स बेचते हैं ताकि पकड़े जाने की संभावना न रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में बिरला मंदिर चौकी प्रभारी अरुण कुमार त्यागी और मसानी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed