{"_id":"ccc21730adecdea94a77754a94d0a3c7","slug":"goverdhan-tehsil-is-in-function-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्तित्व में आई गोवर्धन तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्तित्व में आई गोवर्धन तहसील
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने बुधवार को नवसृजित गोवर्धन तहसील का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लेखपालों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और कहा कि तहसील से ग्रामीणों का ज्यादा पाला पड़ता है, लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक सभी पर डीएम नजर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के लोग भगवान के साथ भी मिलावट कर धोखा कर रहे हैं, डीएम को मिलावट खोरी को रोके।
बता दें, 12 फरवरी 2014 को वृंदावन में हुई अमर उजाला की गोष्ठी मुद्दा ब्रज विरासत का में गोवर्धन तहसील का मुद्दा उठा था, तब गोष्ठी में जिले के प्रभारी मंत्री देवेंद्र गुप्ता ने इसकी घोषणा की थी। रामगोपाल यादव ने नई तहसील को नागरिकों के लिए सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यहां जाम की समस्या के समाधान के लिए बाईपास निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व बिहारी जी दर्शन करने के दौरान उन्होंने कुछ प्रसाद खा लिया था, उन्हें दो दिन तक हास्पिटल में रहना पड़ा था। यहां का पेड़ा मशहूर है, इसमें मिलावट न करें।