{"_id":"641efdd4b549881b99ba3f9481e4b62a","slug":"goverdhan-is-now-a-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज डेवलपमेंट एवं प्लानिंग बोर्ड के बाद अब गोवर्धन तहसील का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज डेवलपमेंट एवं प्लानिंग बोर्ड के बाद अब गोवर्धन तहसील का गठन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्दा ब्रज विरासत का... विचार गोष्ठी में गोवर्धन तहसील के लिए शंखनाद हुआ तो गिरिराजनगरी के लोग सतत् संघर्ष में जुट गए। धरातल से शुरू यह मुहिम अब मंजिल पर पहुंच गई है। सारे गोवर्धन में उल्लास है। गोवर्धन तहसील के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही गोवर्धन तहसील अपना काम करना शुरू कर देगी।
गोवर्धन क्षेत्र के लिए इंतजार की घड़ियां मंगलवार को उस वक्त खत्म हो गई, जब राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की चार तहसीलों के साथ गोवर्धन के गठन पर अपनी मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इच्छा के अनुरूप 12 जनवरी को गोवर्धन तहसील के प्रस्ताव पर राजस्व परिषद की हाईपावर कमेटी ने मुहर लगाई थी। इसके बाद कैबिनेट की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म हो गया। मथुरा जनपद की यह 5वीं तहसील होगी।
गौरतलब रहे कि वृंदावन में 12 फरवरी, 2014 को अमर उजाला की गोष्ठी मुद्दा ब्रज विरासत का... के आयोजन के दौरान तत्कालीन प्रभारी मंत्री देवेन्द्र गुप्ता ने गोवर्धन तहसील बनवाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद भी गोवर्धन वासियों के साथ मिलकर तहसील के लिए ‘अमर उजाला’ ने निरंतर अभियान चलाया।
विज्ञापन
गोवर्धन तहसील का स्वरूप...
गांवों की संख्या 87
क्षेत्रफल 55514 हेक्टेयर
भू-राजस्व 881224-77 रुपये
जनसंख्या 308074
विकास खंड 01 पूर्व, 04 आंशिक
न्याय पंचायत 17
नगर पंचायत 04 (गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, बरसाना)
थानों की संख्या 03 (गोवर्धन, बरसाना, मर्गोरा)
......................
जनपद में विकाखंड वार न्याय पंचायत-गांव
विकासखंड न्याय पंचायत गांव
गोवर्धन 08 57
मथुरा 01 01
फरह 01 01
नंदगांव 03 15
चौमुंहा 04 13
............................................................
ब्लाक खंड वार न्याय पंचायत
गोवर्धन- अड़ीग, नींमगांव, महरोली, बछगांव, मल्हू, सोन, गांठोली, मर्गोरा
मथुरा- उस्फार आंशिक
फरह - ओल आंशिक
नंदगांव- हाथिया आंशिक, बरसाना, संकेत आंशिक
चौमुहां- सहार आंशिक, सिहाना आंशिक, भरनाकलां, सेमरी आंशिक,
तहसील क्षेत्र में तैनात स्टाफ....
लेखपाल 58
अमीन 19
राजस्व निरीक्षक फील्ड 02
राजस्व निरीक्षक कार्यालय 03
नायब तहसीलदार की संख्या 02