फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Govardhan Puja Today Shubh Muhurat Govardhan Puja And Annakut Mahotsav In Mathura

मथुरा में आस्था का सैलाब: विभिन्न देशों के भक्तों ने विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, लगाई परिक्रमा, VIDEO

Sat, 02 Nov 2024 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 01:47 PM IST
सार

भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन में शनिवार को आस्था की अद्भुत झलक दिखाई दी। भारतीय परिधान में विदेशी भक्तों के मुख से हरिनाम संकीर्तन के साथ भारतीय संस्कृति की बिखरती छटा देखते ही बन रही थी। किसी के सिर पर मटकी थी तो कोई छप्पन भोग की छबरी लेकर यहां आया था। 

विज्ञापन
Govardhan Puja Today Shubh Muhurat Govardhan Puja And Annakut Mahotsav In Mathura
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरिराज जी की तलहटी में द्वापर युग की परंपरा में पूजा हुई। माखन-मिश्री की मटकी व छप्पन भोग की टोकरी लेकर देशी-विदेशी भक्त गोवर्धन पहुंचे। सब देवन कौ देव है आज यई को ध्यान धरिंगे... तोपे पान चढै तौपे दूध चढ़े और चढ़े दूध की धार... आदि भजनों की धुन पर गिरिराज जी के प्राकट्य स्थल गिरिराज धाम में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। क्या देशी क्या विदेशी भक्त चहुंओर गिरिराज महाराज के जयकारे गूंज रहे हैं। 

विज्ञापन




भक्तों की उमड़ी भीड़
आस्था का सैलाब इस प्रकार उमड़ा कि परिक्रमा में भक्तों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। गिरिराज धाम में एक बार फिर से द्वापर युग की याद ताजा हो गई। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों के संग गोवर्धन नाथ की पूजा की थी। आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आये भक्तों ने पूजा की। गिरिराज जी के समक्ष छप्पन भोग लगाए गये। आस्था में जगह-जगह फूल बंगला व ठाकुर जी के शृंगार के अदभुत दर्शन हुए। भक्त गिरधारी गौड़ीय मठ से छप्पन भोग की टोकरी सिर पर रखकर मानसी गंगा की परिक्रमा करते हुए राजा वाले मंदिर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


अन्नकूट महोत्सव इसलिए मनाया जाता है
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने इन्द्र का मान मर्दन करते हुए बृजवासियों से गिरिराज पर्वत की पूजा कराई थी। पूजा में बृजवासियों ने घर घर में अन्नकूट व व्यंजन बनाकर गोवर्धन पर्वत को अर्पित किये तो भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत मे प्रवेश कर स्वयं अन्नकूट ग्रहण किया था। बृजवासियों को साक्षात दर्शन दिये थे तथा इन्द्र का मान मर्दन किया। तभी से गोवर्धन के साथ संपूर्ण बृज मे गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों ने लगाई  परिक्रमा
यह पूजा साक्षात परमेश्वर श्रीकृष्ण की पूजा है कि जो कि ब्रज में गिरिराज जी के रूप में विराजमान हैं। वहीं दूसरी ओर गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में लाखों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में भीड़ का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मानव श्रृंखला दिखाई दी। भक्तों ने गिरिराज दानघाटी मंदिर दर्शन कर आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा, मानसी गंगा होते हुए परिक्रमा पूरी। जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव का प्रसादी वितरित किया गया। मुख्य गिरिराज दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव का प्रसादी वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed