फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Got them released after paying Rs 1.30 lakh, now getting threats

Mathura News: 1.30 लाख रुपये देकर कराया मुक्त, अब मिल रही धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Got them released after paying Rs 1.30 lakh, now getting threats
मथुरा। वृंदावन कोतवाली के विद्यापीठ चौराहा क्षेत्र में रहने वाले महिला ने अपनी ननद को अपने ही भाई के साथ भगा दिया। इसके बाद भाभी के भाई ने ननद का अश्लील वीडियो बनाया। इसकी जानकारी किशोरी की मां को लगी तो उसने 1.30 लाख रुपये देकर बहू के मायके वालों से अपनी बेटी को मुक्त कराया। अब आरोपी की मौसी का बेटा जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



वृंदावन क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया उसकी 17 वर्षीय बेटी को पुत्रवधू के सहयोग से उसका भाई बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ बिहार में शादी कर ली। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। वह रोजाना शराब पीकर आने लगा और उसकी बेटी से मारपीट करने लगा। किसी तरह बेटी ने मौका देख आरोपी के मोबाइल से अपनी बड़ी बहन को फोन करके आप बीती बताई। 27 नवंबर को मां व भाई बिहार में आरोपी के गांव पहुंचे। यहां पर 1.30 लाख रुपये देकर अपनी बेटी को मुक्त कराया।
विज्ञापन


इससे पूर्व 9 नवंबर को इस मामले में की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब आरोपी की मौसी का बेटा जान से मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़िता अपनी बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसपी ने पीड़िता के शिकायती पत्र की जांच कर वृंदावन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed