{"_id":"60e85b6a8ebc3e9e65216ed8","slug":"good-participation-of-mathura-district-in-plantation-campaign-shrikant-sharma-mathura-news-agr49912321","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौराणिक ब्रज दर्शन के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास- साध्वी ऋतंभरा...............","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौराणिक ब्रज दर्शन के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास- साध्वी ऋतंभरा...............
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश सरकार के वन महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन क्षेत्र में तीन प्रमुख स्थलों पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रांतीय अभियान में धर्म और आस्था की भूमि मथुरा अपनी अहम भागेदारी निभा रही है। अब तक 25 लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं। 31 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य जनपद का आवंटित किया गया है।
इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा ने ब्रज के पौराणिक दर्शन के लिए पौधरोपण में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता जताई। वन महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने सबसे पहले वात्सल्य ग्राम में पौधरोपण किया। तदोपरांत मयूर संरक्षण केंद्र और फिर सुनरख वन भूमि में पौधे लगाए।
वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने ब्रजवासियों से हरा भरा ब्रज बनाने की अपील की। वात्सल्य ग्राम की अधिष्ठात्री दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में नीम, पीपल, जामुन, आंवला के पौधे लगाए गए। दीदी मां ने कहा कि पौराणिक ब्रज का दर्शन करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। मयूर संरक्षण केंद्र में पौधरोपण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसे स्मृति वन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर विद्युत निगम और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।