फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   golden jublee of army strike 1 core

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से झंकृत हैं सैनिक: शिवाने

Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
golden jublee of army strike 1 core
स्ट्राइक वन कोर ने गोल्डन जुबली आयोजन में बुधवार की रात लाइट एंड साउंड शो में शौर्य और सामर्थ्य की गाथा बताई गई। स्ट्राइक वन की उत्कृष्ट उपलब्धियों को समर्पित ‘सागा ऑफ स्ट्राइक वन: स्ट्राइक वन की गौरव गाथा’ नामक ‘लाइट एंड साउंड शोÓ में कोर के जवानों ने 1965 और 1971 की लड़ाई का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। इनसे संबंधित फिल्म भी सैनिक परिवारों को दिखाई गई। जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्ट्राइक वन लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने नेे भी 50 साल के दौरान लिखी गई इस गाथा के कुछ पन्नों को सामने रखा।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने नेे बताया कि 1965 से लेकर आज तक चाहे युद्ध का मैदान हो या प्राकृतिक आपदा, स्ट्राइक वन सदा देश की सेवा के लिए तत्पर रही है। स्ट्राइक वन की इस महान उपलब्धियों का श्रेय इसके वीर जवानों के त्याग और निष्ठा को जाता है। स्ट्राइक वन ने विभिन्न युद्धों में तीन परमवीर चक्र, 17 महावीर चक्र और 71 वीर चक्र अर्जित किए। इस कोर के हर सैनिक के सिद्धांत ‘नेशन बिफोर सेल्È¤Ó राष्ट्र सर्वोपरि को दर्शाता है।
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र में हुए लाइट एंड साउंड शो ‘स्ट्राइक वन की गौरव गाथा’ कार्यक्रम में उप राज्यपाल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, आर्मी कमांडर दक्षिण-पश्चिम कमांड लेफ्टिनेंट जनरल एके साहनी सहित कई सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में हुई आतिशबाजी ने कार्यक्रम में रोमांच भर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव कार्य में सबसे आगे
मथुरा। वाकया 21 अक्तूबर, 2008 की तड़के पांच बजे की है। दिल्ली की ओर जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस में पीछे से गोवा एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। गोवा एक्सप्रेस के इंजन ने पीछे की जनरल की दो और एक स्लीपर की बोगी को तहस-नहस कर दिया। तीन घंटे तक जब बोगियों में फंसे लोगों को निकालने में पुलिस-प्रशासन को सफलता नहीं मिली तो सेना की मदद मांगी गई। तत्काल 12 से अधिक वाहनों में गाड़ी काटने के औजार, जनरेटर साथ लेकर पहुंचे स्ट्राइक वन कोर के जवान पहुंचे। दो घंटे तक चले बचाव कार्य में क्षतिग्रस्त बोगियों को काटकर घायलों को निकाला गया। हालांकि तब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed